लखनऊ: शासन की ओर से शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानातरण हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। इसके लिये आनलाइन आवेदन मांगे जायेंगे। अंतर्जनपदीय स्थानातरण के लिये केवल वही अध्यापक अर्ह होंगे जिन्होंने कार्यरत जनपद में न्यूनतम तीन वर्ष की सेवा पूर्ण की है | महिला व विकलांग अध्यापकों हेतु कार्यरत जनपद में न्यूनतम एक वर्ष की सेवा होना आवश्यक है | ऑनलाइन आवेदन संबंधी दिशा निर्देश, प्रक्रिया आदि वेबसाइट http://164.100.180.82/uptrt/main.aspx पर उपलब्ध रहेंगे | इसी वेबसाइट पर जाकर 28.05.13 को प्रातः 11 बजे से दिनांक 09.06.13 की रात्रि 12.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा |

[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


