सीमा पर सैनिक की शहादत की सूचना से गांव में कोहराम

Sarvendra Singh Army Shaheedफर्रुखाबाद(मोहम्‍मदाबाद): जम्‍मू कश्‍मीर सीमा पर तैनात क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर गोंडा निवासी सैनिक सरमेद्र सिंह की शहादत की सूचना पर गुरुवार को गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शहीद सैनिक का शव दिल्‍ली पहुचं गया था। शव के देर रात तक यहां पहुंचने की संभावना है।
मोहम्‍मदाबाद क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर गोंडा निवासी चिरौंजी लाल श्रीवास्‍तव के 28 वर्षीय पुत्र सर्वेंद्र की जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा में दुर्ग मुल्‍ला में एक वर्ष से तैनाती थी। सर्वेंद्र सिंह सेना में ड्राइवर था। वह सीमा पर तैनात टुकड़ी के लिये पानी की अपूर्ति लेकर ट्रक से जा रहा था। तभी अचानक उसका ट्रक एक गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में सर्वेंद्र शहीद हो गया। सर्वेंद्र विगत ग्‍यारह वर्षों से सेना में नौकरी कर रहा था। चार वर्ष पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। पति की शहादत की सूचना पर पत्‍नी सुषमा व दो वर्षीय बेटी निकुंज का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों के अलावा पूरा गांव बहादुर बेटे की शहादत पर शोकमग्‍न है।

 

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]