डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सिपाहियों की सूची तलब

0
165

DMफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी पवन कुमार ने मंगलवार को क्रिश्‍चियन कालेज ग्राउंड स्‍थित मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम स्‍थल का अधिकारियों के साथ जायजा लिया। इसके बाद तहसील सदर पहुंचकर वहां पर वितरण के लिय रखे लैपटॉप्स का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक से कार्यक्रम में लगाये जाने वाले पुलिस कर्मियों की सूची तलब की गयी है वहीं एआरएम से बच्‍चों को सभा स्‍थल तक लाने व वापस ले जाने के लिये बसों की व्‍यवस्‍था के विषय में जानकारी मांगी है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि आगामी 25 मई को छात्रों को लैपटॉप वितरित करने के लिये मुख्‍यमंत्री को यहां आना है। वितरण कार्यक्रम की व्‍यवस्‍था नगर के क्रिश्‍चियन कालेज के ग्राउंड में रखी गयी है। मंगलवार को देर शाम जिलाधिकारी पवन कुमार ने अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। यहां के बाद उन्‍होंने तहसील सदर कार्यालय में रखे लैपटॉप पर चिट चिपकाने की प्रगति का भी निरीक्षण किया।

[adrotate banner="2"]