गृह कलह से तंग महिला ब्लाक कर्मी का पुत्र फांसी पर झूला

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कर्नलगंज निवासी मोहम्मदाबाद ब्लाक में सफाईकर्मी मीना के 30 वर्षीय पुत्र संजीव ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। फांसी लगाने की बजह गृह कलह बतायी जा रही है।

sanjeevसंजीव के पिता रतीराम दिल्ली के सिखलाई रेजीमेंट में हवलदार के पद पर तैनात हैं। उसका छोटा भाई राजीव लखनऊ में प्राइवेट नौकरी कर रहा है। संजीव भी फतेहगढ़ में ही एक विद्यालय में काम कर रहा था। उसका विवाह बीते 30 नवम्बर 2012 को पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के रोडवेज बस अड्डे के निकट निवासी रेखा के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही रेखा के साथ संजीव का विवाद शुरू हो गया। बीच बीच में आपस में मारपीट भी हो जाती थी। जिसको निपटाने के लिए कई बार रेखा के मायके पक्ष के लोग संजीव के घर भी जा चुके थे। दो माह पूर्व रेखा अपने मायके चली गयी। जिसकी जानकारी उसने कोतवाली में लिखित रूप से दी थी। तब से रेखा वापस नहीं आयी। संजीव के घर पर अब उसकी मां मीना ही रह गयीं थी।

[bannergarden id=”11″]

बीती शुक्रवार की शाम संजीव अपने कमरे में अकेला था और डीवीडी पर गाने सुन रहा था। इसी बीच संजीव के पिता रतीराम का दिल्ली से उसकी मां के मोबाइल पर फोन आया और उन्होंने पूछा कि संजीव उनका फोन क्यों नहीं उठा रहा है, तो उसकी मां फोन लेकर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में sanjeev,s familyपहुंची, तो देखा कि संजीव की डीवीडी पर गाने बज रहे थे और वह कमरे के पर्दे का फंदा बनाकर छत से कुन्डे में लटक गया था। आनन फानन में मां मीना ने आस पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी। उधर पिता को भी संजीव के फांसी लगा लेने की बात की जानकारी मिल गयी। सूचना मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। जानकारी होने के बाद भी संजीव के ससुराल पक्ष से कोई भी व्यक्ति खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंचा।

[bannergarden id=”8″]

इस सम्बंध में कर्नलगंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि सूचना के बाद भी संजीव की ससुराल पक्ष के लोग मौके पर नहीं पहुंचे। यह उनसे विवाद के कारण की पुष्टि करता है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।