पति सहित नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

0
95

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के 1/116 आवास विकास निवासी श्रीकृष्ण की पुत्री रेनू ने अपने ससुराल पक्ष के पति सहित लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस इस सम्बंध में जांच पड़ताल कर रही है।

[adrotate banner="3"]

FIRश्रीकृष्ण ने अपनी पुत्री रेनू का विवाह बीते 26 अप्रैल 2008 में काशीराम नगर के रेलवे कालोनी निवासी राजीव के साथ की थी। श्रीकृष्ण द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार शादी में तकरीबन 6 लाख रुपये का दहेज भी दिया गया था। शादी के बाद रेनू अपनी ससुराल चली गयी। रेनू का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से जब ससुराल पक्ष के लोगों का दहेज से पेट नहीं भरा तो उन्होंने दो लाख रुपये और मांग दिये। जिस पर रेनू के मायके पक्ष के लोगों ने देने से इंकार कर दिया।

[bannergarden id=”8″]

आरोपियों ने विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। जब कोई आस न रही तो रेनू को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पीड़ित रेनू ने शहर कोतवाली में अपनी सास नेकसी देवी, जेठ राजू, जेठानी गीता, ननद आशा के अलावा पति राजीव व उसके मामा हरपाल, गुड्डी पत्नी महेश, रानी पत्नी मोतीलाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद तफ्तीश में जुट गयी है।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]