11 का रेपिस्ट, 14 की पीड़िता, रिश्ते में बुआ

0
103

FARRUKHABAD : फैशन व आधुनिकता के दौर में लोग रिश्तों को तार तार करने से भी पीछे नहीं हट nitinरहे हैं। अधिक से अधिक रुपया पाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में सम्पत्ति के लिए एक 11 वर्षीय किशोर पर उसकी रिश्ते की 14 वर्षीय बुआ से छेड़ छाड़ का आरोप लगवा दिया गया। इतना ही नहीं पुलिस से ले दे कर नाबालिग के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया।
[bannergarden id=”8″]
मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना का है। जहां पर शकुन्तलादेवी चौहान पत्नी स्व0 रघुनाथ सिंह अपने 11 वर्षीय नाती के साथ रह रही है। पुत्र मंगल सिंह दिल्ली में रह रहा है। बीते 19 अप्रैल को उसके नाती नितिन उर्फ सुभम पर उससे उम्र में बड़ी 14 वर्षीय बुआ से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप देवर व अन्य परिजनों ने लगा दिया। इतना ही नहीं पुलिस से शिकायत कर उसके व अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]

शकुंतलादेवी ने आरोप लगाया कि उसके नाबालिग नाती को मात्र सम्पत्ति हड़पने के चक्कर में फंसाया जा रहा है। देवर महेन्द्र सिंह आदि पुश्तैनी मकान को पूरा अपना बनाना चाह रहे हैं। जिससे वह षड्यंत्र के तहत नाबालिग नाती को जेल पहुंचाना चाहते हैं। जबकि नाती नितिन की उम्र मात्र 11 वर्ष व उसकी रिश्ते की बुआ जिससे छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया उसकी उम्र 14 वर्ष हैं।

महिला शकुंतलादेवी ने पुलिस अधीक्षक जोगेंन्द्र कुमार से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर उसके नाती व अन्य लोगों के खिलाफ लिखाई गयी झूठी रिपोर्ट को खारिज कराने की मांग की है।

[adrotate banner="2"]