सिगरेट देने से इनकार करने पर कन्नौज में बंदी ने सिपाही को पीटा

0
130

police friend: उत्तर प्रदेश में आजकल पुलिसवालों की शामत आ गई है। एक-दो रोज के अंतराल पर कहीं न कहीं पुलिसवाले पीटे जा रहे हैं। इत्र नगरी तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में आज एक बंदी ने सिगरेट न देने पर सिपाही की जमकर पिटाई की।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

गुरसहायगंज से कानपुर पेशी पर जा रहे बंदी सोनू उर्फ रिंकू ने सिपाही से सिगरेट मांगी। सिपाही के सिगरेट देने से इंकार करने पर सोनू ने सिपाही की पिटाई की दी। सिपाही ने इस प्रकरण का मुकदमा गुरसहायगंज ठाणे में दर्ज कराया है। बंदी सोनू दो महीने पहले कानपुर जेल से स्थानांतरित होकर कन्नौज आया था। घाटमपुर निवासी सोनू पर करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]