खाना बनाते समय लगी आग में प्राइमरी स्कूल की रसोइया जली

0
163

FARRUKHABAD : थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चित्रकूट के प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय सिलेण्डर का पाइप लीक हो गया। जिससे खाना बना रही रसोइया व उसकी पुत्री बुरी तरह झुलस गये। shivdeviउपचार हेतु दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां उच्चधिकारियों ने पहुंचकर रसोइयों के हाल चाल लिये।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

प्राथमिक विद्यालय में प्रातः तकरीबन 10 बजे स्कूल की रसोइया शिवदेवी पत्नी शिवपाल व उसकी पुत्री लक्ष्मी स्कूल में गैस पर खाना बना रहे shivdevi1थे। तभी अचानक गैस के रेगुलेटर से पाइप लीक होने के कारण अचानक आग लग गयी। आग लगने से रसोइया शिवदेवी व उसकी पुत्री लक्ष्मी बुरी तरह झुलस गये। विद्यालय में आग लगने की सूचना मिलते ही भगदड़ मच गयी। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग को बुझाया। वहीं दोनो घायलों को उपचार हेतु समाजवादी एम्बुलेंस के ईएमटी संतोष व पायलट शिवनीश ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत पटेल व खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल शाक्य ने पहुंचकर घायलों के हालचाल लिए व मामले के सम्बंध में जांच पड़ताल की। देखभाल के लिए स्कूल की रसोइया पंचश्री व सीमा को रखा गया।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]