कारपेंटर के घर घुसे सशस्त्र बदमाशों ने नगदी जेबर लूटे

0
113

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरामपुर निवासी कारपेंटर अनिल शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा के घर बीती रात दीवार कूदकर घुसे सशस्त्र बदमाशों choriने मारपीट कर नगदी जेबर लूट लिये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="3"]

अनिल शर्मा वर्षों से अपने घर पर लकड़ी के फर्नीचर बनाने का कारोबार करता है। घर पर उसकी पत्नी रानीदेवी और 14 साल की पुत्री शिवानी रहते हैं। बीती रात अनिल शर्मा अपने घर के आंगन में सो रहा था। पड़ोस में पड़ी चारपाई पर उसकी पत्नी रानीदेवी व पुत्री शिवानी सो रहे थे। बीती देर रात तीन बदमाश मकान की दीवार फांदकर अंदर कूदे और उन्होंने मुख्य द्वार की कुन्डी खोल दी। मुख्य द्वार पर ताला नहीं लगा था। कुन्डी खुलते ही अन्य एक दर्जन बदमाश घुस आये और चारपाई पर लेटे अनिल शर्मा पर तमंचा लगा दिया। शोर शराबा सुनकर उनकी पत्नी रानीदेवी व पुत्री शिवानी जाग गये। परिवार वाले हंगामा न करें जिसको लेकर बदमाशों ने अनिल शर्मा व उसकी पत्नी व पुत्री पर तमंचे सीधे कर दिये।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

विरोध करने पर उन्हें जमकर हड़काया और जान से मारने की धमकी दी। एक बदमाश ने अनिल की पत्नी रानी देवी से कमरे की चाबी ली। कमरे का ताला खोलकर बक्से का ताला खोला। अनिल ने बताया कि बक्से में रखे उसकी बहन की शादी के लिए 17 हजार रुपये व अन्य जेबर लूट लिये। अनिल ने बताया कि 6 मई को नवीगंज से उसकी बहन की बारात आनी है। लूटपाट करके बेखौफ बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गये। मामले की सूचना लिखित रूप से अनिल ने पुलिस को दी।

[adrotate banner="2"]