मजदूर के घर से हजारों की नगदी व जेबर चोरी

0
108

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा नगर कालोनी निवासी जगदीश शुक्ला के पुत्र सोनू शुक्ला के घर बीती रात चोरों ने उस समय धाबा बोल दिया 3 choriजब वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। चोरों ने घर से नगदी जेबर उड़ा दिये।

[adrotate banner="3"]

सोनू सधवाड़े में मजदूरी करता है। घर पर उसकी मां छोटी बिटिया व पत्नी मोनी रहते हैं। बीती रात सोनू अपने परिवार के साथ घर पर सो गया तभी तकरीबन रात एक बजे चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखा बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये, एक जोड़ी झुमकी के अलावा अन्य सामान उड़ा दिये। प्रातः तकरीबन पांच बजे जब सोनू की मां छोटी बिटिया उठी तो उन्हें बक्से का सामान इधर उधर पड़ा दिखायी दिया। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि चोरों ने उनके घर हजारों का चूना लगा दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घटना के सम्बंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]