भ्रष्टाचार के विरुद्व आवाज उठाने वाला देशभक्त सत्ता के शिकंजे में: डा0 ब्रह्मदत्त अवस्थी

0
113

FARRUKHABAD : विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा0 ब्रह्मदत्त अवस्थी ने अपने आवास पर बुलायी गयी वार्ता में कहा कि देश में भ्रष्टाचार चरम पर है। brahamdutt awasthiभ्रष्टाचार के विरुद्व आवाज उठाने वाला देशभक्त सत्ता के शिकंजे में है।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि कुर्सी के लिए नेता हैं किन्तु देश के लिए कोई समर्थ नेता नहीं है। कोई यादवों का नेता है, कोई हरिजनों का नेता है, कोई मुसलमानों का नेता है, कोई किसानों का नेता है, कोई ब्राह्मणों का नेता है तो कोई क्षत्रियों का नेता है। प्रांन्तों के भी नेता हैं। कोई बंगाल का है तो कोई बिहार का। किन्तु कोई हिन्द का नेता नहीं है। बौनापन सर्वत्र कुर्सियों पर बैठ गया है।

विश्व और देश को दिशा देने वाला योगी सत्ता के हाथों पिस रहा है। देश को जगाने वाला, भ्रष्टाचार के विरुद्व आवाज उठाने वाला देशभक्त सत्ता के शिकंजों में है। श्री अवस्थी ने कहा कि आंखें खोलो पूरा देश संकट में है। विदेश का षड़यंत्र हमें दबोच चुका है। विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्र चेतना का जागरण करेगी और व्यक्ति धर्म, समाज धर्म, राष्ट्र धर्म की पताका फहरायेगी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]