वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त

0
141

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा प्रांशुदत्त द्विवेदी ने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा pranshu datt diwedi- dinesh katiyar bjpकि वर्तमान में प्रदेश की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। आये दिन बारदातें हो रहीं हैं लेकिन पुलिस खुलासे नहीं कर पा रही है।

[adrotate banner="3"]

प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान सपा सरकार में सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति कानून व्यवस्था की है। प्रदेश सरकार इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है। उन्होंने जनपद की कई बड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि खुलेआम बदमाश घटनायें करके रफूचक्कर हो जाते हैं। लेकिन पुलिस उन पर हाथ नहीं डाल रही। इसके अलावा उन्होंने नगर पालिका की लापरवाही के विषय में कहा कि शहर में गंदगी का साम्राज्य है। बिजली व्यवस्था भी ठीक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र प्रशासन या प्रदेश सरकार ने सुधार नहीं किया तो भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार भी मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]