चुनाव नवंबर में होंगे, तीसरे मोर्चा की सरकार बनेगी : मुलायम

0
104

Mulayam2लखनऊ : सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव बाद केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। ंउन्होंने शुक्रवार को यहां कार्यकर्ताओं की एक बैंठक को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें बहुत ही गोपनीय और विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि लोकसभा चुनाव नवंबर में होंगे। राज्य स्तरीय पार्टियों का तीसरा मोर्चा सत्ता पर काबिज होगा। मुलायम ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने के प्रचार को मीडिया की उपज बताया था। कहा कि गुजरात और बिहार सरकारों ने कौन सा बड़ा विकास का काम किया। बस सड़कों के गड्ढे भरवा दिये।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

तीसरा मोर्चा बनाने की जुगत में लगे मुलायम सिंह ने कहा कि उप्र की जनता सबसे ज्यादा सांसद चुनती है। इतने सांसद तो सात राज्यों के सांसदों से भी संख्याबल में ज्यादा होते हैं। इसलिए जिस तरह विधानसभा चुनावों में अखिलेश को उप्र की गद्दी सौंपी, उसी तरह लोकसभा चुनाव में अब हमारा सम्मान बढ़ाएं। यदि सबसे बड़ी ताकत समाजवादी पार्टी के पास होगी तो फिर दिल्ली का ताज हमारे पास होगा। प्रदेश को विकास की राह में आगे ले जाने के लिए सपा को केंद्रीय सत्ता में पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पिछली बार हमें कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता से बेदखल किया गया था। अब षडयंत्र के तहत अखिलेश को भी घेरा जा रहा। दिल्ली की तुलना में उप्र की आबादी 10 गुना ज्यादा है। प्रधानमंत्री से लेकर सारे मंत्री दिल्ली में बैठे होने के बावजूद वहां उप्र से दस गुना क्राइम है। इससे पूर्व बुधवार को इटावा में सपा प्रमुख ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी करार दिया था और कहा था कि केंद्र में अगली सरकार कांग्रेस और भाजपा की नहीं बनेगी।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]