जोरू के विवाद में सगे भाइयों में मारपीट व फायरिंग

0
94

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुइयांबूट निवासी दो सगे भाइयों में जोरू को लेकर पहले जमकर मारपीट हुई और फिर फायरिंग भी की गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया।

[adrotate banner="3"]

कुइयांबूट में प्रापर्टी डीलर कल्लू मिश्रा अपनी पत्नी राखी के साथ रह रहा है। राखी से उसका विवाह एक साल पूर्व बंगाल से हुआ था, जो गर्भवती है। जिसको लेकर उसके घर वाले राजी नहीं थे। कल्लू का आरोप है कि उसके भाई लालमन पुत्र रामबीर मिश्रा का विवाद अक्सर होता रहता था। सोमवार दोपहर लालमन ने कल्लू से फिर विवाद कर दिया और कहा कि घर खाली कर दो यह महिला इस घर में नहीं रहेगी। क्योंकि संतान होने के बाद उसकी सम्पत्ति बच्चे के नाम चली जायेगी। जिसको लेकर लालमन ने कल्लू का सामान इत्यादि भी फेंका। विवाद ज्यादा बढ़ा तो दोनो भाइयों में पथराव की स्थिति बन गयी। लालमन की तरफ से फायर किये जाने की भी सूचना मिली है। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी लालमन मौके से फरार हो गया।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मऊदरवाजा हरपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। मामले की जांच चल रही है। फायरिंग की कोई सूचना नहीं मिली है। दोनो भाइयों में आपस में मारपीट हुई थी।

[adrotate banner="2"]