परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मारी, घायल

0
102

1FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी हाईस्कूल की छात्रा को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल के निकट एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल छात्रा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

अस्पताल में भर्ती छात्रा प्रीती सक्सेना पुत्री कमलेश सक्सेना ने बताया कि वह कृष्णा पब्लिक इंटर कालेज रेलवे रोड में हाईस्कूल की छात्रा है। जिसका सेन्टर फतेहगढ़ क्षेत्र के रखा बालिका इंटर कालेज में गया है। सुबह की पाली में परीक्षा देने के बाद तकरीबन साढ़े 10 बजे प्रिया वापस अपने गांव नरायनपुर जा रही थी। तभी सेन्ट्रल जेल के निकट एक बाइक सवार ने छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा प्रीती गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था में छात्रा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। टक्कर मारने वाला व्यक्ति केन्द्रीय कारागार में परीक्षा दे रहे कैदियों का कक्ष निरीक्षक बताया गया है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]