व्यापारीमडल अध्‍यक्ष को धमकाने के मामले में बाइक शोरूम मालिक हिरासत में

0
126

amit guptaकमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र में इस समय व्यापारियों में घमासान की स्थिति दिखायी दे रही है। व्‍यापरमंडल की नेतागीरी को लेकर छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी बीते दिनों ही बाइक शोरूम मालिक अमित गुप्ता के अपहरण का मामला सामने सामने आने पर परिजनों ने व्‍यापारमंडल अध्‍यक्ष पर ही आरोप लगा दिये थे। उस समय अमित गुप्ता के परिजनों ने अनिल गुप्ता को गिरफ्तार करने की भी मांग की थी। तभी से दोनो व्यापारियों में मामला गरमाया हुआ है।लेकिन बाद में स्वयं अमित गुप्ता के भाई ने ही एएसपी के सामने स्वीकार कर लिया कि उनके भाई का अपहरण नहीं हुआ था।

[adrotate banner="3"]

इसी घटना क्रम के बाद व्यापारियों में कुछ आपसी विवाद शुरू हो गया। सोमवार को कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी व्यापार मडल अध्‍यक्ष अनिल गुप्ता पुत्र रामप्रकाश गुप्ता ने थाना कमालगंज पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह सुबह बाजार में आये थे तभी गंगा गली चौराहे पर अमित गुप्ता उर्फ भगत, अखिल गुप्ता उर्फ नेता पुत्रगण घनश्याम ने रोक कर गाली गलौज किया व जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद कमालगंज थानाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाइक शोरूम व्यापारी अमित गुप्ता को उनके शोरूम से हिरासत में लेकर थाना ले आये।

[bannergarden id=”8″]

 

[adrotate banner="2"]