डीएम को दी अखिलेश के मंत्री ने धमकी

0
112

mantriयूपी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही अपराध पर लगाम लगाने का दावा कर लें, लेकिन सूबे के लोग, उनके मंत्री और उनकी पार्टी के नेताओं की दबंगई से ही ज्यादा परेशान हैं। दबंग मंत्री पंडित सिंह पर जहां गोंडा की डीएम को धमकाने का ताजा आरोप लगा है, वहीं, बहराइच में समाजवादी पार्टी के एक नेता पर पीडब्लूडी इंजीनियर को जान से मारने की धमकी का आरोप है और इसके विरोध में पीडब्लूडी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

[adrotate banner="3"]

विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह सरकार के बेहद चेहते हैं। इस बात का अंदाजा पिछले दिनों तभी लग गया था, जब मुख्यमंत्री ने उन्हें एक बार मंत्रिमंडल से हटा कर दोबारा फिर गले गला लिया। तब पंडित सिंह पर एक सीएमओ को अगवा कर पीटने के आरोप थे। अब उन पर आरोप लग रहे हैं गोंडा की महिला डीएम को धमकाने का। दरअसल डीएम रोशन जैकब शहर को साफ सुथरा करने का अभियान चला रही हैं। इसके लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। यही बात पंडित सिंह को नागवार गुजरी।

[bannergarden id=”8″]

पंडित सिंह ने ऐलान किया है कि ये अभियान नहीं रूका तो डीएम को अंजाम भुगतना होगा। उधर डीएम ने भी ये साफ कर दिया है कि वो सत्ता के दवाब में नहीं झुकने वाली। उनका कहना है कि शहर में अवैध कब्जों को गिराने की मुहिम जारी रहेगी।

सपा नेताओं की दबंगई का ये अकेला मामला नहीं है। बहराइच में पीडब्लूडी के ये कर्मचारी एक सपा नेता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। आरोप है कि ठेका ना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य गब्बर सिंह ने पीडब्लूडी इंजीनियर ए के वार्ष्णेय को जान से मारने की धमकी दे डाली। इंजीनियर और उसका पूरा परिवार इस घटना से दहशत हैं। पीडब्लूडी कर्मचारियों का कहना है कि सत्तादारी दल से जुड़ा होने के नाते पुलिस गब्बर सिंह को बचाने की कोशिश कर रही है।

अखिलेश सरकार के लिए यूपी की कानून व्यवस्था को संभालना इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती है। सरकार में अफसरों का मनोबल टूटता नजर आ रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह है दबंगों को सत्ता से मिल रहा संरक्षण।

[adrotate banner="2"]