बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 12 हजार और शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण पूरा कर टीईटी व सीटीईटी पास करने वाले ही पात्र होंगे। शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे।