132 केबीए विद्युत उपकेन्द्र की ओसीबी फुंकने से आपूर्ति ठप

0
113

फर्रुखाबाद: बेबर रोड स्थित 132 केबीए विद्युत उपकेन्द्र की ओसीबी फुंक जाने से मंगलवार को लगभग दो घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

[adrotate banner="3"]

सोमवार की रात से ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से मंगलवार को सुबह लोग जब उठे तो उन्हें 6 बजे से ही विद्युत गायब मिली। दोपहर डेढ़ बजे तक विद्युत आपूर्ति न मिल पाने से नागरिक बूंद बूंद पानी के लिए तरस गये। वहीं अन्य कामों के लिए भी लोग भटकते दिखे। विद्युत आपूर्ति न मिलने की मुख्य बजह बेबर रोड स्थित 132 केबीए की ओसीबी फुंकना बताया गया था। जब इस सम्बंध में विद्युत उपकेन्द्र के अधिकारियों से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि ओसीबी में खराबी हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा सकी। दो घंटे में ओसीबी को ठीक कर लिया गया उसके बाद विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गयी।

[adrotate banner="2"]