जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन की संविदा समाप्त, राजेश वर्मा को चार्ज

0
119

फर्रुखाबाद: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत पटेल ने जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी द्वारा जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अतुल प्रताप सिंह की संविदा नवीनीकरण पत्रावली निरस्त कर दिये जाने के क्रम में उनकी संविदा को निरस्त कर दिया है। नये जिला समन्वयक की नियुक्ति तक के लिए जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश वर्मा को चार्ज दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत पटेल ने जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अतुल प्रताप सिंह की कार्यप्रणाली एवं कार्यकुशलता के विषय में कई प्रतिकूल पत्र लिखे थे। जिनकी प्रतियां जिलाधिकारी एवं राज्य परियोजना को भी भेजीं गयीं थीं। बीएसए के पत्रों के आधार पर जिलाधिकारी ने अतुल प्रताप सिंह की संविदा नवीनीकरण की पत्रावली निरस्त कर दी। इसी क्रम में बीएसए ने अतुल प्रताप सिंह की संविदा को शून्य मानते हुए उनका समस्त चार्ज जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश वर्मा को हस्तांतरित करवा दिया है।

[adrotate banner="2"]