मायावती के जन्मदिन समारोह पर अज्ञात लोगों ने किया पथराव, कई घायल

0
85

फर्रुखाबाद: बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिन के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्टहाउस में कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने भीड़ पर पथराव कर दिया। पथराव में कई महिलायें व पार्टी कार्यकर्ता चुटहिल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

[adrotate banner="3"]

जन्मदिन का कार्यक्रम अपने पूरे शबाब पर था। भाषणबाजी का दौर चल रहा था। मंच पर बसपा के कानपुर मण्डल के दोनो कोआर्डीनेटर अजय भारती व आसकरन शंखवार मौजूद थे। भीड़ भी खचाखच भरी थी। तभी अचानक महिलाओं पर पत्थर आकर लगे तो लोग समझ नहीं पाये कि आखिर माजरा क्या है। पता चला कि कार्यक्रम स्थल की दूसरी तरफ दीवार से कोई पत्थर फेंक रहा है। जिस पर आक्रोषित बसपाइयों ने दूसरी ओर से पत्थर फेंकने शुरू कर दिये। जिससे अफरा तफरी मच गयी। भीड़ इधर उधर भागने लगी। जिसमें पत्थर लगने से लाल दरबाजा निवासी सुशीला व बसपा नेता राजू शंखवार के अलावा अन्य कई महिलायें चुटहिल हो गयीं। पथराव होने से महिलायें सभा स्थल से भाग खड़ी हुईं। पथराव रोकने के लिए बसपाई दीवारों पर चढ़ गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल रूम सिंह यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

पथराव के सम्बंध में लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह हताश और निराश लोगों का काम है। यह लोकतंत्र पर कुठारा घात है।
वहीं शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि मामले में भीड़ पर किसी बच्चे ने पत्थर फेंक दिये थे। उसे नहीं मालूम था कि इस तरफ कार्यक्रम चल रहा है।

[adrotate banner="2"]