फर्रुखाबाद: बीते दिनों फतेहगढ़ क्षेत्र के प्रीतम नगला निवासी श्रवण के साथ युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। जिसे लोहिया अस्पताल से सैफई के लिए रिफर कर दिया था। सैफई में बीते दिनों से भर्ती युवती ने हालत बिगड़ने पर अब बोलना भी बंद कर दिया है।
[adrotate banner="3"]
इटावा के सैफई अस्पताल में बेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही घायल युवती बीते दो दिनों पूर्व बोलकर अपना दर्द वयां कर रही थी। लेकिन धीरे धीरे उसके शरीर में सूजन आनी शुरू हो गयी। जिसके चलते शनिवार को युवती ने बोलना भी छोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। युवती अभी खतरे से बाहर नहीं आयी है।
[adrotate banner="2"]


