बसपा व सपा केन्द्र में सरकार नहीं बना पायेंगीं इसलिए कल्याण थामेंगे भाजपा का दामन

0
180

फर्रुखाबाद: बीते कई महीनों से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व जनक्रांति पार्टी के संस्थापक बाबू कल्याण सिंह की भाजपा में विलय की अटकलें लगायी जा रही थीं। जिसके चलते अब कल्याण सिंह का भाजपा में जाने का रास्ता साफ हो गया है। जनपद स्तर पर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कहा कि बाबू कल्याण सिंह इस बजह से सपा या बसपा में नहीं गये क्योंकि यह दोनो पार्टी केन्द्र में सरकार बनाने में असमर्थ दिख रहीं हैं। इसी बजह से कल्याण सिंह भाजपा का दामन थामेंगे।

[adrotate banner="3"]

जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत के सातनपुर आलू मण्डी के निकट बने आवास पर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर भाजपा में कल्याण के साथ जाने की हुंकार भर्री इस दौरान मुकेश राजपूत ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि 21 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी में जनक्रांति पार्टी का बिलय होना है। जहां कल्याण सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं नितिन गड़करी, राजनाथ सिंह, उमा भारती आदि के समक्ष सदस्यता लेंगे। मुकेश ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को हर हाल में लखनऊ पहुंचने की अपील की। जनक्रांति पार्टी की बैठक में न ही विधानसभा प्रत्याशी मोहन अग्रवाल दिखे और न ही डा0 जितेन्द्र यादव जिससे यह अंदाजा हो गया कि फिलहाल दोनो नेता भाजपा में शामिल होने के मूड़ में नहीं हैं। इस दौरान बैठक में कहागया कि बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी केन्द्र में अपनी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं दीं। इस बजह से बाबू कल्याण सिंह पुनः भाजपा में जायेंगे।

इस दौरान जनक्रांति पार्टी की जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कटियार, कायमगंज विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी पवन गौतम, शकुंतला शाक्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]