
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मुथु कुमार स्वामी दो सप्ताह के अवकाश पर चले गये हैं। उनके लंबे अवकाश पर जाने के साथ ही एक बार फिर उनके तबादले की अटकलें तेज हो गयी हैं।
[adrotate banner="3"]
विदित है कि जिलाधिकारी डा. मुथुकुमार स्वामी बी. विगत लगभग 9 माह से जनपद में कार्यरत हैं। अपनी कार्यप्रणाली और स्थानीय नेताओं से अपने रिश्तों के लिये चर्चित डा. स्वामी के अचानक लंबी छुट्टी पर जाते ही एक बार फिर उनके तबादले को लेकर अटकलें लगना तेज हो गयी हैं। उल्लेखनीय है कि सपाईयों का एक खेमा पहले भी कई बार डा. स्वामी के तबादले के दावे कर चुका है। इधर नये पीसीएस से प्रोन्नति पाये आईएएस अधिकारियों की तैनाती की अटकलों ने एक बार फिर सपाइयों की उम्मीदों को हवा दे दी है।
[adrotate banner="2"]


