
फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के विकासभवन के निकट बाइक सवार युवक टैक्सी से टकरा गये। जिससे तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[adrotate banner="3"]
जानकारी के मुताबिक रेनित कटियार अपने नाना न्यू इंदिरा कालोनी निवासी सुरेश कटियार के यहां रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। रेनित मेहंदीपुरवा चौबेपुर कानपुर का निवासी है। बीते दिन उसका भाई रिषभ कटियार अपने भाई से मिलने नाना के यहां आया था। गुरुवार को रेनित के दोस्त हिमांशु गौतम के साथ रिषभ व रेनित स्पलेंडर सुपर बाइक संख्या यूपी 76 पर सवार होकर कचहरी की तरफ गये थे। जहां से वापस आते समय विकास भवन के निकट सामने से आ रही एक टैक्सी से टकरा गये। मौका देखकर टैक्सी चालक भाग गया। तीनो घायलों को प्राइवेट वाहन से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[adrotate banner="2"]


