बाइक चोर की निशानदेही पर मिला भारी मात्रा में बाइकों का सामान

0
123

फर्रुखाबाद: बीते दिन आवास विकास क्षेत्र के लोहिया मूर्ति के निकट बाइक चोर को रंगे हाथों भीड़ ने पकड़कर पीट दिया था। बाद में कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में मोटरसाइकिलों का सामान बरामद किया।

[adrotate banner="3"]

शहर में हो रहीं ताबड़तोड़ मोटरसाइकिल चोरी, जिसमें ज्यादातर बाइकें आवास विकास क्षेत्र से ही चोरी हो रहीं हैं। बीते मंगलवार की शाम बाइक चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गये अनिल पुत्र राजेन्द्र निवासी बहोरनपुर जहानगंज को पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक कबाड़े की दुकान से भारी मात्रा में मोटरसाइकिलों की टंकियां, इंजन व अन्य सामान बरामद किया। जिससे पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया पकड़े गये आरोपी से अभी काफी कुछ बरामदगी की उम्मीद है। उससे पूछताछ की जा रही है। गिरोह के अन्य लोगों की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

[adrotate banner="2"]