कंबल वितरण: 100 प्रधान के 25 एडीएम के

0
102

कमालगंज (फर्रुखाबाद): गरीब व असहाय लोगों की तरफ से शायद प्रशासन की नजरें मुड़ी हुईं हैं इसी बजह से कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नसरतपुर में मात्र 25 कंबल ही बांटने एडीएम कमलेश कुमार व तहसीलदार आर पी चौधरी पहुंच गये। वहीं नसरतपुर के प्रधान नफीश हुसैन ने अपनी तरफ से 100 कंबल गरीबों को वितरित किये।

[adrotate banner="3"]

कड़ाके की सर्दी में गरीबों को तन ढकने के लिए प्रशासन की तरफ से आवंटित किये जाने वाले कंबलों के लिए कमालगंज में उस समय प्रशासन की तस्वीर साफ नजर आयी जब मात्र 25 कंबल वितरण करने के लिए कमालगंज विकासखण्ड के ग्राम नसरतपुर में एडीएम कमलेश कुमार, तहसीलदार आर पी चौधरी पहुंचे। नसरतपुर में जहां प्रधान नफीश हुसैन ने अपने व्यक्तिगत खर्चे से 100 कंबल गरीबों को बांटे वहीं एडीएम कमलेश कुमार ने 25 कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान कमालगंज के ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]