मायावती का जन्म दिन मनाने को बसपाइयों ने बनायी रणनीति

0
111

फर्रुखाबाद: बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के होने वाले जन्म दिन पर भीड़ जुटाने के लिए बसपाइयों ने लाल सराय स्थित क्लासिक काम्पलेक्स में बैठक कर रणनीति बनायी।

[adrotate banner="3"]

बहुजन समाज पार्टी के जोनल कोआर्डीनेटर अजय भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माया का जन्मदिन 15 जनवरी को ठंडी सड़क स्थित सगुन बाटिका में धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके लिए उन्होंने बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अंदर हवा भरी। अजय भारती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ही प्रदेश की जनता की सच्ची हितैषी हैं। इस दौरान मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की बात पर भी चर्चा की गयी।

मायावती के 15 जनवरी को होने वाले जन्म दिन पर पूर्व मंत्री बसपा के लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जयवीर सिंह के अलावा अन्य किसी जोनल कोआर्डीनेटर के पहुंचने की बात कही गयी। इस दौरान बसपा के जिला उपाध्यक्ष सुन्दर गुप्ता के अलावा सत्यपाल जाटव, शकील मंसूरी, जंगीलाल बाथम, राकेश राठौर, विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम, विनोद गौतम के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]