विश्वकर्मा समाज ने मनाया ज्ञानी जैल सिंह की पुण्य तिथि

0
164

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा महासभा के तत्वावधान से समाज के लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति स्व0 ज्ञानी जैल सिंह की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस को मनाकर एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें श्री सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

[adrotate banner="3"]

विश्वकर्मा महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने स्व0 श्री सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाज के लिए पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने संघर्ष किया। हमें उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए व उनके जीवन पर बारीकी से प्रकाश डाला गया। इस दौरान संतोष, लालाराम, शैलेन्द्र, मुकेश, राधेश्याम शर्मा, अनीशा बेगम, सुधा, पूनम, वेदप्रकाश, ओमप्रकाश, शिवशंकर शर्मा, पवन, दीपू, सत्यपाल, बिटोली देवी, कन्हैयालाल आदि लोग उपस्थित रहे।

[adrotate banner="2"]