धमाके के साथ काफी मशीन फटने से दीवारों में पड़ीं दरारें

0
102

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के बढ़पुर हनुमान मंदिर के पास स्थित कॉफी शॉप में देर शाम अचानक जोरदार धमाका हो गया। जिससे मशीन के चीथड़े उड़ गये। धमाके से दुकान के आस पास की दीवारें तक चटक गयीं। दुकानदार दुकानें बंद करके खिसक लिया।

[adrotate banner="3"]

हनुमान मंदिर के सामने स्वदेश वर्मा उर्फ परदेशी की कॉफी शॉप है। जहां वह शाम को काफी मशीन में कॉफी बना रहा था। तभी अचानक मशीन तेज धमाके के साथ फट गयी। जिससे मशीन के साथ-साथ दुकान के काउंटर के भी परखच्चे उड़ गये और मकान मालिक अनिल यादव की दीवार भी चटक गयी। धमाका होने से मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी। मौका देखकर दुकानदार दुकान बंद करके खिसक गया। दुकान में बैठा एक व्यक्ति चुटहिल हो गया। जिसका प्राइवेट नर्सिंगहोम में इलाज कराया गया।

[adrotate banner="2"]