टैक्सी पलटने से दो घायल

0
192

फर्रुखाबाद: कमालगंज से फर्रुखाबाद आ रही टैक्सी पलट जाने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

कमालगंज से फतेहगढ़ की ओर आ रही टैक्सी संख्या यूपी 76 के 2252 याकूतगंज के पास पलट गयी। टैक्सी पलटते ही चालक फरार हो गया। टैक्सी में सवार संदीप पुत्र रामवीर निवासी भोलेपुर, राजेश पुत्र नंदलाल निवासी भोजपुर घायल हो गये। घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में भर्ती संदीप ने बताया कि टैक्सी चालक अनाप सनाप ड्राइविंग कर रहा था व बुरी तरीके से टैक्सी को भगा रहा था। जिससे टैक्सी का पहिया खड्ड में आने से टैक्सी पलट गयी।

[adrotate banner="2"]