आर्थिक अपराध शाखा ने भी ट्रस्ट घोटाले की पुष्टि की: केके दीक्षित

0
114

फर्रुखाबाद: विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के सिंह ने जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के विषय में बोलते हुए कहा कि उस पर लगे आरोपों को आर्थिक अपराध शाखा ने बिलकुल जायज ठहराया है। इसके बाद घोटाले में की गयी धांधली की पुष्टि हो गयी है।

[adrotate banner="3"]

शहर क्षेत्र के आवास विकास स्थित धीरेन्द्र सिंह फौजी के आवास पर आयोजित हुए विकलांगों के एक कार्यक्रम में पहुंचे के के दीक्षित ने कहा कि वह केन्द्र की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हैं। इतना बड़ा बखेड़ा सामने आने के बाद भी खुद केन्द्र व राज्य सरकार ने कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है। प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार को श्री दीक्षित ने एक ही थाली के चट्टे बट्टे करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनो की स्थिति ऐसी है कि तुम मेरे चाचा को बचा लो मैं तुम्हारे ताऊ को बचा लूंगा।

उन्होंने पुष्टि की करते हुए कहा कि ट्रस्ट घोटाले में जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा के विषय में उनके निजी सूत्रों से पता चला है कि ट्रस्ट द्वारा धांधली की गयी। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा ने ट्रस्ट के 11 जनपदों का बारीकी से निरीक्षण किया। जिसमें घोटाला पाया गया। अब कार्यवाही करने का काम केन्द्र व प्रदेश सरकार का है। लेकिन दोनो सरकारें जान बूझकर कुछ करना नहीं चाहतीं हैं। श्री दीक्षित ने कहा कि इस सम्बंध में 24 दिसम्बर को विकलांग पार्टी लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर सरकार का घेराव करेगी।

विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने विकलांगों के ऊपर आने जाने के लिए किराये का बोझ डाल दिया है। जिसके चलते विकलांगों में  सरकार के प्रति खिन्नता पैदा हो गयी है। विकलांग और विधवायें समाज के सबसे कमजोर वर्ग में गिने जाते हैं। इनके साथ प्रदेश सरकार का इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है।

[adrotate banner="2"]