बच्चा गायब होने के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ

0
102

फर्रुखाबाद: बीते सोमवार की शाम थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढ़िया ढिलावल निवासी रामप्रकाश पाल का 5 वर्षीय पुत्र रमन घर के दरबाजे पर खेलते समय गायब हो गया था। पुलिस 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी खाली हाथ है।

[adrotate banner="3"]

बच्चे के अपहरण के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये बाबा सठगिरी, सिपाहीराम गिरी, मुन्नालाल गिरी, महंत कुमार कश्यप को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिनसे पुलिस ग्रामीणों के आरोप के आधार पर पूछताछ कर रही थी। लेकिन घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी भी खाली हाथ है। गायब बच्चे का पता न लगने से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त हो गया है।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गये साधुओं को जांच के लिए जो टीम मैनपुरी भेजी गयी थी। वहां साधुओं का कोई अपराधिक इतिहास जांच में नहीं आया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

[adrotate banner="2"]