गैरिज में काम करते दो बाल श्रमिकों को सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ा

0
143

फर्रुखाबाद: नगर मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण के दौरान बद्री विशाल कालेज के निकट एक गैरिज में काम करते हुए दो मासूमों को पकड़ लिया और उसे बाल कल्याण बोर्ड के सुपुर्द कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने औचक निरीक्षण के दौरान बद्री विशाल कालेज के पास आफताब की दुकान पर काम करते 12 वर्षीय अमजद खान पुत्र चांद मियां निवासी बजरिया व 10 वर्षीय अमनकांत पुत्र राजनकांत निवासी छावनी फाटक गंगा नगर को पकड़ लिया। दोनो बच्चों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। जहां से उन्हें बाल कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम एस सिद्दीकी की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

इस सम्बंध में नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि गैरिज मालिक के विरुद्व जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा और पकड़े गये दोनो बच्चों को पढ़ाई इत्यादि के लिए 20- 20 हजार रुपये दिये जायेंगे।

[adrotate banner="2"]