मालगाड़ी से कटकर अज्ञात युवक की मौत

0
118

फर्रुखाबाद: बीती रात फतेहगढ़ स्टेशन के निकट रेलवे लाइन क्रास करते समय एक 27 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक रात तकरीबन तीन बजे मालगाड़ी जब रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तभी हाथ में झोला लिये एक युवक रेलवे लाइन क्रास कर रहा था। तभी मालगाड़ी की टक्कर से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। प्रातः जानकारी होने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। उसकी जेब से मिली पर्स में कासगंज से कानपुर सेन्ट्रल तक का मिला जो 30 अक्टूबर 2012 का है।

[adrotate banner="2"]