मातम देख रहे युवक को चाकू से गोदा

0
105

फर्रुखाबाद: शमसाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी युवक को उस समय कुछ हमलावरों ने चाकुओं से गोद दिया जब वह मातम देख रहा था। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक गढ़ी निवासी शैफू पुत्र हसीम उल्ला के चाचा रहीमउल्ला के पुत्र से आरोपी युवक का बच्चो बच्चो को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते आरोपी जल्लू शैफू से दुश्मनी मान रहा था। शैफू के भाई आदिम ने बताया कि शाम तकरीबन सात बजे जब शैफू और आदिम मातम देख रहे थे तभी अचानक जल्लू अपने कुछ साथियों को लेकर आया और सीधा शैफू के पेट में चाकू घुसा दिया। चाकू शैफू के सीधी तरफ पेट में जा घुसा। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। शैफू के परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

[adrotate banner="2"]