असंतुष्‍टों के दबाव में अब प्रेमलता कटियार को बनाया गया चुनाव प्रभारी

0
100

फर्रुखाबाद में भाजपा में संगठनात्मक चुनाव दो बार स्थगित हो चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई शिकायतें प्रदेश नेतृत्व के पास हैं। कई मंडलों में चुनाव करा लिए गए हैं। असंतुष्ट इन मंडलों के चुनाव भी निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। मुख्य बात यह है कि अभी नगर मंडल के चुनाव ही लटके हुए हैं। लोकसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवार अपने समीकरण के हिसाब से पदाधिकारियों का चुनाव करना चाहते हैं। इधर भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में नया मोड़ आ गया है। संगठन चुनाव के बारे में हुई शिकायतों को लेकर पूर्व मंत्री प्रेम लता कटियार को चुनाव का प्रभारी बना दिया गया है। हालाँकि चुनाव अधिकारी शिव ओंकारनाथ पचौरी को हटाया नहीं गया है। उधर असंतुष्‍टों ने मौजूदा पदाधिकारियों की नाक में दम कर रखी है। भाजपा सूत्रों के अनुसर प्रेमलता कटियार जल्द ही फर्रुखाबाद आएँगी और चुनाव को लेकर मिली शिकायतों का निस्तारण करेंगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]