पांच उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल

0
108

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपद के पांच उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेर बदल कर दिया गया। कई को लाइन से चौकियों का चार्ज दिया गया।

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने लाइन में प्रतीक्षारत उपनिरीक्षक राजकिशोर को थाना मऊदरवाजा में तैनाती दी। कायमगंज कोतवाली में तैनात दरोगा ए के उपाध्याय को सिविल लाइन भेजा गया। फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश को ताजपुर चौकी के लिए स्थानांतरित किया गया। लाइन में प्रतीक्षारत रामचन्द्र को महिला थाने में तैनाती दी गयी है। वहीं राजेपुर थाना में तैनात रामशरन मिश्र को मोहम्मदाबाद कोतवाली भेजा गया।

[adrotate banner="2"]