कमालगंज सहकारी संघ के जगदीश सिंह यादव निर्विरोध निर्वाचित

0
134

कमालगंज (फर्रुखाबाद): सहकारी समितियों के चुनाव में सपाई राजनीति सर चढ़कर बोल रही है। अधिकांश सहकारी समितियों पर सपा समर्थक ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि पदों पर आसीन होते दिखाई दे रहे हैं। कमालगंज सहकारी संघ में मंगलवार को चुनाव के लिए सदस्य इकट्ठे हुए लेकिन सर्व सम्मति से ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिददीकी की उपस्थिति में जगदीश सिंह यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।

[adrotate banner="3"]

कमालगंज सहकारी संघ अध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को होना था। जिसमें तीन लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। आवेदन करने वालों में जगदीश सिंह यादव, रमेश सिंह वर्मा, शिराजुल आफाक मुन्ना शामिल थे। जिसके बाद चुनाव में पहुंचे ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने मौके पर निर्विरोध जगदीश सिंह यादव को अध्यक्ष चुनवा दिया। इसी तरीके से खुदागंज सहकारी संघ में राजेश यादव को निर्विरोध चुन लिया गया। चुनाव समिति में शिवचरन, मोहम्मद नफीश, अनिल प्रताप सिंह, नेत्रपाल सिंह, यदुवीर सिंह, गजराज सिंह, राजिया बेगम, अजहर हुसैन, रामनरेश, ऊधन सिंह सदस्यों ने जगदीश सिंह यादव के समर्थन में सर्वसम्मति जाहिर की। वहीं मास्टर यदुवीर सिंह ने उपाध्यक्ष के लिए पर्चा डाला था। जिसमें रमेश सिंह वर्मा प्रस्तावक बने थे। यदुवीर सिंह के मुकाबले में किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं डाला। जिस पर एक रणनीति के तहत प्रस्तावक रमेश सिंह वर्मा ने अपना प्रार्थनापत्र देकर प्रस्तावक बनने से इंकार कर दिया और मास्टर यदुवीर सिंह का पर्चा खारिज हो गया। जिससे उपाध्यक्ष पद रिक्त का रिक्त ही रह गया।

[adrotate banner="2"]