युवक के टोकने पर बदमाशों ने गोली मारी

0
133

फर्रुखाबाद : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगला उमराव निवासी १९ वर्षीय सुभाष पुत्र बृजपाल सिंह को बीती रात कुछ बदमाशों ने महज इस बात पर गोली मार दी कि उसने उन्हें टोक दिया था। घायल अवस्था में सुभाष को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

 

बीती रात तकरीबन ढाई बजे सुभाष शौच करने के लिए घर से बाहर खेतों में जा रहा था। तभी उधर से तीन अज्ञात बदमाश एक भैंस को लेकर जा रहे थे। बदमाशों ने सुभाष से रास्ता पूछा। जिस पर उसने रास्ता तो बता दिया लेकिन अचानक उसके मुहं से निकला कि भैंस चोरी की है। शक इस बात पर हुआ कि वह तीनो अज्ञात बदमाश सबेरा होने से पहले भैंस निकाल ले चलने की बात कर रहे थे। चोरी की भैंस की बात सुनते ही बदमाश भड़क गये। पहले सुभाष को जमकर पीटा। उनमें से एक ने सुभाष को गोली मार दी। गोली लगने से सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में सुभाष को प्रात: सवा ६ बजे थाना कमालगंज के सिपाही अबधेश सिंह ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों के अनुसार सुभाष की हालत स्थिर है। उसके पीठ में गोली लगी है।

[adrotate banner="2"]