सपा दरबार में आधा दर्जन समस्याओं का निस्तारण

0
101

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर जनता दरबार में आये फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद आधा दर्जन समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया। बची हुई समस्याओं को हल करवाने का आश्वासन फरियादियों को मिला।

[adrotate banner="3"]

सपा दरबार में दिवस प्रभारी के रूप में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पीयूष यादव ने फरियादियों की समस्यायें सुनीं। जिसमें कमालगंज के थाना प्रभारी के खिलाफ क्षेत्रीय जनता ने लिखित में शिकायत की। जिस पर दिवस प्रभारी ने थाना प्रभारी की शिकायत पुलिस अधीक्षक से किये जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा जनपद के स्वास्थ्य विभाग, विद्युत निगम की शिकायतें भी सपा के जनता दरबार में पहुंचीं। शिकायतों के निस्तारण के लिए दिवस प्रभारी ने अधिकारियों से समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सादाव खान, गोपी यादव, बबलू यादव, अजय प्रताप सिंह, अजब सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]