फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : दिनांक 7 नवंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। शुभ दिनांक : 7, 16, 25 शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 शुभ वर्ष : 1993, 2005, 2007, 2009, 2014, 2018, 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है उनके लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक मामलों में अचानक खर्च होगा। अकस्मात धन मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रमपूर्ण सफलता का समय है। सोचे कार्य समय पर पूरे होने की संभावना अधिक है।
मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेयी
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा
* बिपासा बसु
राशिफल 07 नवंबर 2012 बुद्धवार
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आपनी बात को रखने के लिए लाउड होने की जरूरत नहीं आराम से की गाई बात का असर ज्यादा होता है. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार संभव है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें।
वृष राशिफल (Taurus Horoscope)
खाना पिना, घुमना फिरना आज सब कुछ है आपकी राशि में. आपका लकी रंग डार्क ब्राउंन और लकी नंबर 7 है. व्यापार-व्यवसाय में अनायास लाभ के योग हैं। किसी पारिवारिक सूचना से प्रसन्नता मिलेगी। कार्यस्थल पर दूसरों की देखादेखी नहीं करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
खर्चों पर आज नियंत्रण करेंगे तो भविष्य में अपने गोल को प्राप्त कर पाएंगे. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 17 है. परिवार की समस्या रहेगी। संकोच एवं अभिव्यक्ति की कमी के कारण हानि उठाना पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में मदद की आशा न करें।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
रिश्ते बिगाड़ना आसान है पर बनाना बहुत ही कठिन. इसलिए आज सोच समझकर ही कदम उठाइएगा. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 2 है. पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। पहले की अपेक्षा नौकरी में हालात सुधरेंगे। बहुप्रतीक्षित अभिलाषाओं, इच्छाओं की पूर्ति हो सकेगी।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
कोई आपको बदलना चाहता है लेकिन आप ऐसा करने की जरूरत है. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 9 है. सुख-साधनों में वृद्धिकारक योग हैं। समीप का वातावरण प्रतिकूल रहेगा। अपने काम से काम रखें। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
अपने उपर कंट्रोल करके आप लंबे काल के लिए खुश रह पाएंगे. आपका लकी ब्लैक और लकी नंबर 13 है. व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। दिनचर्या व्यस्त एवं व्यवस्थित रहेगी। हर क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
तुला राशिफल (Libra Horoscope) आपकी गुणवत्ता की वजह से आज कई लोग आपसे प्रभावित होंगे. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 8 है. धन लाभ होगा। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभदायक सौदे होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। धार्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज आपको वहा जाना चाहिए जहां पर आपकी असल में कद्र हो रही हो. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 4 है. व्यापार में बाधाएं, हानि हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। मकान की समस्या का समाधान संभव है।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
सबसे महत्वपूर्ण है खुद पर भरोसा रखना. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 21 है. अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। अपनी बुद्धि से प्रयत्न करेंगे तो लाभ होगा। खर्च अधिक होंगे लेकिन आमदनी से पूरे पड़ते रहेंगे।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
ऐसा नहीं है कि सभी आपकी बात माने इसलिए सिर्फ विचार दीजिएगा. आपका लकी रंग लाइट ऐलो और लकी नंबर 12 है. नम्रता व व्यवहारकुशलता कार्य में सफलता देगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से पारिवारिक समस्याएं हल हो सकेंगी।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
आज खयाल रखिएगा कोई आपका ज्यादा न उठाए. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 3 है. आजीविका के क्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। खर्चों में आवश्यकता से अधिक बढ़ोतरी न करें। प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उदारता आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि करेगी।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आज याद रहे बचत पहले खर्चे बाद में. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 11 है. साझेदारी में नवीन प्रस्ताव भविष्य में लाभदायक रहेंगे। स्वयं के बुरी आदतों पर नियंत्रण रखें। प्रयास करने से रुका धन मिलेगा।


