युवक को पीटकर अधमरा किया, पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर

0
114

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम राजेपुर सरायमीरा निवासी एक युवक को उसके ही गांव के लोगों ने पीट पीट कर अधमरा कर दिया। युवक जब अपने परिजनों के साथ थाने रिपोर्ट लिखाने के लिए पहुंचा तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और गाली गलौज कर भगा दिया। युवक ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है।

[adrotate banner="3"]

रविवार की शाम राजेपुर सरायमीरा निवासी रघुनंदन पुत्र राधेश्याम शाम 6  बजे अपने घर की तरफ जा रहा था तभी गांव के ही निवासी कमला प्रसाद पुत्र मदनलाल व उनके पुत्र प्रमोद, लालू, अनुज, रामबाबू, रामवीर व आकाश ने रास्ते में घेरकर जमकर मारापीटा। जिससे युवक की हालत बिगड़ गयी। भाई व मां सोनकली के पहुंचने पर आरोपी भाग गये। परिजनों के साथ रघुनंदन जब थाना कमालगंज रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचा तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और गाली गलौज देकर थाने से भगा दिया। सोमवार को रघुनंदन ने पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी को शिकायतीपत्र देकर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने व कार्यवाही करने की मांग की है।

[adrotate banner="2"]