सीओ विजय बहादुर वापस, गर्वियाल का गैर जनपद स्थानांतरण

0
158

फर्रुखाबाद: कई महीनों से शहर कोतवाल रहे विजय बहादुर सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद उन्हें पुनः फतेहगढ़ में वापसी सहित क्षेत्राधिकारी का तोहफा दे दिया गया वहीं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर डीएस गर्वियाल को गैर जनपद के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली में 30 मार्च 2012 को कायमगंज से स्थानांतरित होकर आये शहर कोतवाल विजय बहादुर सिंह का 7 माह बाद सीतापुर के लिए प्रमोशन के साथ स्थानांतरण कर दिया गया था। लेकिन विजय बहादुर को पुनः फतेहगढ़ में क्षेत्राधिकारी के लिए वापसी के आदेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच गये। उन्हें फिलहाल अभी कोई चार्ज नहीं दिया गया है। वहीं सीओ अमृतपुर डी एस गर्वियाल का स्थानांतरण पीएसी जनपद बरेली के लिए कर दिया गया है।

[adrotate banner="2"]