हिन्दू जागरण मंच ने कांग्रेसियों को रोकने के लिए की टीम गठित

0
123

फर्रुखाबाद: हिन्दू जागरण मंच पूरे जोर शोर से अरविंद केजरीवाल की सभा को सफल बनाने के प्रयास में लगा हुआ है। जिसके चलते संगठन कई बैठकें भी कर चुका है। बीते दिन ही जिलाध्यक्ष ने थाना प्रभारियों की घोषणायें की थीं। बुधवार को संगठन ने केजरीवाल की सुरक्षा के लिए कांग्रेसियों को पहचानने व रोकने के लिए टीम गठित की है।

[adrotate banner="3"]

हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष एडवोकेट दीपक द्विवेदी ने कहा कि संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे अरविंद केजरीवाल की सभा का पूरी तरीके से समर्थन करता है। कोई भी शरारती तत्व सभा स्थल पर अराजकता न फैला पाये। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेसियों पर संगठन की नजर रहेगी। संगठन के कोतवाली फतेहगढ़ प्रभारी गोविंद अग्निहोत्री ने केजरीवाल की सभा में कांग्रेसियों को रोकने के लिए टीम गठित की। जिसमें रोहित मिश्रा, अशोक अग्निहोत्री, बृजेश, विपिन श्रीवास्त, अखिल, रवीन्द्र, रवी, राजू, चुनमुन, उपेन्द्र, विपिन मिश्रा, विनय, प्रवीन, उमेश, राहुल, अवनीश आदि लोगों को शामिल किया गया है। संगठन के अनुसार उक्त लोग सिर्फ कांग्रेसियों को सभा स्थल पर उपद्रव करने से रोकने का कार्य करेंगे।

केजरीवाल की सभा के चलते कालेज बंद करायेगा यूथ अगेंस्ट करप्शन

गुरुवार को होने वाली आईएसी की सभा में पहुंच रहे केजरीवाल को सुनने के लिए यूथ अगेंस्ट करप्शन ने गुरुवार को विद्यालय व कालेज बंद कराने की बात कही। इसके लिए टीमें भी गठित की गयीं हैं।

[adrotate banner="2"]