भूमि विवाद में युवक को गोली मारकर किया घायल

0
103

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी 40 वर्षीय उमा पाल पुत्र गोरखनाथ यादव के जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुसकर कई धड़ाधड़ फायर किये। जिसमें उमापाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने उमा पाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="3"]

उमापाल का विवाद गांव के ही ईश्वर दयाल यादव से चल रहा है। उमाकांत का आरोप है कि ईश्वरदयाल ग्राम पंचायत की सड़क को अपने खेत में जोते हुए हैं। जिस पर निकलने को लेकर उमा पाल व ईश्वर दयाल में विवाद चल रहा है। बीती रात इसी बात को लेकर विवाद हो गया और जब उमा पाल यादव अपने घर पर थे तभी ईश्वरदयाल के पुत्र सत्यप्रकाश यादव व दीपेन्द्र यादव के अलावा विपिन दयाल, नरेशचन्द्र व ग्रीश पुत्रगण जयराम घर पर असलाहों के साथ चढ़ आये और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उमा पाल के हाथ में गोली लग गयी। फायरिंग की सूचना कोतवाली कायमगंज में दी गयी। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने भी दबंगों ने कई फायर किये। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं भगवती प्रसाद ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में बताया कि गांव के ही कल्लू पुत्र ईश्वर दयाल, सत्यप्रकाश, उपेन्द्र उर्फ भूरे, अतुल कुमार, विष्णुदयाल, रामनरेश, गिरीशचन्द्र, अनिल कुमार उर्फ पप्पू, दिनेश चन्द्र उर्फ बाबा, बलवीर सिंह, अमर सिंह, नरेन्द्र आदि एकराय होकर मेरे घर के दरवाजे पर आये और हम लोगों को गाली गलौज देने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी डण्डों से मारना पीटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में लगभग 50 राउण्ड गोलियां चली। वहीं मेरे भतीजे ओमपाल उर्फ पल्लू यादव पुत्र गोरखनाथ यादव गोली लगने से घायल हो गया।

[adrotate banner="2"]