आज जन्मे कुंवारे जल्द ही बंध सकते हैं वैवाहिक बंधन में

0
105
आज जिनका जन्मदिन है (9.10.2012)
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है JNI की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 9 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। शुभ दिनांक : 9, 18, 27 शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72 शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा  शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

                                                                                          कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे।

[adrotate banner="3"]

विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

 

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी,
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह
* सोनिया गांधी
* शत्रुघ्न सिन्हा

 

आज आपका दिन कैसा रहेगा, क्‍या कह रहे हैं आपके सितारे-

मेष: सप्‍ताह के पहले दिन आपका भाग्‍य आपके साथ रहेगा। हर मामले में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है, चाहे वो करियर हो या रोमांस।

वृषभ: किसी बात को लेकर तिल का ताड़ मत बनायें। किसी से झगड़ा हो सकता है। करियर के मामले में सब ठीक रहेगा। कोई खुशखबरी सुनाई देगी।

मिथुन: अपने आईडिया शेयर करने का बहुत अच्‍छा समय है, लेकिन सुझाव उसी को दें, जो खुद मांगे। जबर्दस्‍ती किसी के काम में टांग अड़ाने से हानि हो सकती है।

कर्क: आज का दिन आलस्‍य से भरा होगा। घर में कई परेशानियां आ सकती हैं। आपको लोगों की जरूरत पड़ सकती है।

सिंह: घरेलू मामलों की वजह से तनाव व्‍याप्‍त रहेगा। कई सारी परेशानियां एक साथ आ सकती हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा।

कन्‍या: आज किसी से कुछ भी उधार मत लें। किसी भी प्रकार का जुआ मत खेलें, नहीं तो हानि निश्चित है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

तुला: अपनी परेशानियों को कम करने के लिए महत्‍वपूर्ण कदम उठाने का दिन है। भविष्‍य के लिए योजनाएं बनाने का अच्‍छा दिन है।

वृश्चिक: अपने स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें, वाहन संभालकर चलायें। समस्‍याएं घर कर सकती हैं, लेकिन ज्‍यादा समय तक नहीं रहेंगी।

धनु: बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का अच्‍छा दिन है। परिवार के लिए समय निकालें और सारे गिले-शिकवे दूर करें।

मकर: परिवार का कोई सदस्‍य आपको खुशखबरी देगा। आज लाभ का दिन है, चारों तरफ से खुशियां आयेंगी।

कुंभ: आज का दिन रोमांस के लिए है। यदि आप किसी को प्रोपोज़ करना चाहते हैं, तो देर मत करें। अपने प्‍यार के साथ ज्‍यादा से जयादा समय बितायें।

मीन: घर पर मेहमान आ सकते हैं। आपके चारों तरफ खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार को समय देने की जरूरत है।

[adrotate banner="2"]