कीट नाश्क के प्रचार को आयी नर्तकियों ने लगाये उइलाला-उइलाला गीत पर ठुमके

0
102

फर्रुखाबाद: एक कीटनाशक दवा बेचने वाली कंपनी के प्रचार में क्रिश्चियन कालेज मैदान में आयोजित किये गये कार्यक्रम में नरतकियों के नृत्य पर हर उम्र के लोग जमकर थिरके। लोगों ने नृत्य व रमपत हरामी के चुटकुलों पर जमकर ठहाके लगाये।

[adrotate banner="3"]

सुबह से ही क्रिश्चियन कालेज मैदान में पान्डाल लगाकर बड़े बड़े साउंडों की व्यवस्था की गयी। नरतकियों के आने की सूचना मिलते ही धूल भरे क्रिश्चियन मैदान में हर वर्ग के लोग बड़े चले जा रहे थे। देखते ही देखते मैदान में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। फिर शुरू हुआ नरतकियों के फिल्मी गानों पर नृत्य करने का दौर। जैसे ही नरतकियां मंच पर आयीं युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारी मसक्कत के बाद पुलिस बल ने युवाओं पर काबू पाया। उइलाला उइलाला के अलावा अन्य कई फिल्मी तरानों पर नरतकियों ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। वहीं लोग अभी भी रमपत हरामी के चुटकले सुनने के लिए आतुर दिखे। शाम के समय रम्पत हरामी व रानी के चुटकलों पर लोगों ने जमकर ठहाके लगाये।

[adrotate banner="2"]