अनियंत्रित कार सवार ने मिठाई की दुकान में मारी टक्कर

0
97

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बढ़पुर स्थित एक मिठाई की दुकान पर अनियंत्रित मारुति कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दुकान का सामान इधर उधर बिखर गया। उत्साही भीड़ ने कार चालक को जमकर धुन दिया।

[adrotate banner="3"]

बढ़पुर स्थित मनीश की मिठाई की दुकान है। जिस पर वह अपने कारीगरों के साथ बैठा था। तभी फर्रुखाबाद की तरफ से आयी सफेद कलर की बगैर नम्बर की मारुति वेन ने उसकी दुकान में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मिठाइयां फैल गयीं और कढ़ाई में खौल रहा गरम तेल फैल गया। जब तक ड्राइवर कार से उतरता तब तक स्थानीय भीड़ ने ड्राइवर को गाड़ी से खींचकर धुन दिया। बाद में आपसी समझौते के बाद मामला रफा दफा कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]