नगर विकास मंत्री आजम खां की पत्नी और बेटा हादसे में घायल

0
150

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां की पत्नी डा. तंजीन फात्मा और बेटा अदिब आजम सिंभावली के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दिल्ली से रामपुर लौटते वक्त उनकी कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों घायल हो गए।

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार की शाम कैबिनेट मंत्री आजम खां की पत्नी तंज़ीमन अपने पुत्र अदीब के साथ दिल्ली से रामपुर लौट रही थीं। रात साढ़े 8 बजे हाईवे स्थित सिंभावली थाने के सामने यह हादसा हुआ। हादसे में मंत्री की पत्नी तंज़ीमन और पुत्र अदीब जख्मी हो गए। अदीब ने तत्काल घटना की सूचना अपने पिता को दी। पुलिस ने आनन फानन में ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। कैबिनेट मंत्री बंग्लौर लौटने के बाद दिल्ली में रूके हुए थे। आजम खां से बात करने के बाद उनके मीडिया प्रभारी ने कार्यकर्ताओं इसकी जानकारी दी कि इस घटना में दोनों मामूली रूप से घायल हुए हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। दोनों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली। कार में अदिब आगे की सीट पर बैठा था और डा. तंजीन पीछे की सीट पर थीं। सिंभावली में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद दोनों रामपुर की ओर रवाना हो गए हैं।

[adrotate banner="2"]